Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में सांसद कुलदीप इंदौरा का स्वागत, वंदे भारत मुद्दे पर ज्ञापन

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

चूरू में सांसद कुलदीप इंदौरा का स्वागत, वंदे भारत मुद्दे पर ज्ञापन

Churu News (चुरू समाचार) : चूरू में सांसद कुलदीप इंदौरा का स्वागत, वंदे भारत मुद्दे पर ज्ञापन

चूरू, चूरू जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा का स्वागत किया। सांसद निजी कार्यक्रम के तहत वंदे भारत ट्रेन से रात्रि समय चूरू पहुंचे थे।

कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में
प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, विकाश मील, युवा नेता हेमंत सिहाग, छात्र नेता इरफान भाटी,
बिलाल सैय्यद, कैफ खोखर, मुश्ताक पीथीसर, पंकज गुजर, जाकिर चौहान, अली हसन गोरी, अकरम खान सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

वंदे भारत ट्रेन को लेकर सौंपा ज्ञापन

जमील चौहान ने सांसद कुलदीप इंदौरा को अप्रवासी भिवंडी-चूरू वासियों की ओर से एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में

  • कल्याण–भिवंडी (महाराष्ट्र) के लिए ट्रेन ठहराव

  • दिल्ली–बीकानेर वंदे भारत ट्रेन की दिल्ली से रवानगी का समय शाम 7 बजे करने की मांग

रखी गई।

समय परिवर्तन से यात्रियों को मिलेगा लाभ

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि दिल्ली से बीकानेर वंदे भारत ट्रेन का समय शाम 7 बजे किया जाता है तो
आमजन को सुविधा, यात्री भार में वृद्धि और रेलवे राजस्व बढ़ेगा, जिससे ट्रेन की परफॉर्मेंस बेहतर होगी।

सांसद ने मांगों पर दिया आश्वासन

सांसद कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी इन मांगों को वे रेलवे मंत्रालय तक प्रभावी रूप से उठाएंगे

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur