नगरपरिषद में साधारण सभा की बैठक हुई जिसमें 22 एजेन्डे रखे गये। सभी 22 एजेन्डों का भाजपा पार्षदों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया है। बिन्दू संख्या 3 से 8 तक में विभिन्न भूमि आवंटन मुद्दों पर कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा किया और नगरपरिषद पर जमीनों की बन्दरबांट का आरोप लगाते हुए इसे चुनावी एजेन्डा करार दिया। बिन्दू संख्या 3 में नगरपरिषद चेयरमैन ने भाजपा कार्यालय के लिए लोहिया खेल मैदान के पास 2 हजार वर्गगज भूमि आवंटन का मुद्दा रखा था जिस पर कांग्रेस ने सदन में हंगामा कर दिया लेकिन भाजपा पार्षदों के बहुमत के सामने उनकी एक नहीं चली। इधर साधारण सभा में भाजपा पार्षद ने ही बीपीएल सूची में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए नगरपरिषद को कठघरे में खड़ा कर दिया। भाजपा पार्षद विमला गढ़वाल ने आरोप लगाया कि बिना भौतिक सत्यापन किये ऐसे तमाम लोगो को बीपीएल सूची में जोड़ दिया गया है जो धनाढ्य परिवार से हैं, इतना ही नहीं उन्होने खाद्य सुरक्षा योजना पर सवाल खडे कर दिये।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू नगरपरिषद की साधारण सभा की बैठक हुई हंगामेदार
चूरू नगरपरिषद की साधारण सभा की बैठक हुई हंगामेदार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।