Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू फायरिंग पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

,

Churu News : चूरू फायरिंग पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot reacts to Churu firing incident

पूर्व मुख्यमंत्री बोले- अपराधियों में कानून का डर नहीं, शासन पर दें ध्यान

अशोक गहलोत ने चूरू में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने अपने एक्स (X) हैंडल पर लिखा कि चूरू में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना ने पूरे राजस्थान को हिला दिया है।


“अपराधियों को कानून का डर नहीं”

गहलोत ने कहा कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। इस प्रकार की नृशंस हत्या ने व्यापारियों सहित आमजन में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

उन्होंने लिखा कि कभी चूरू, कभी नागौर, कभी जोधपुर तो कभी अन्य स्थानों पर इस तरह की बेखौफ हत्याएं होना आम होता जा रहा है।


मुख्यमंत्री से की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को अब कम से कम शासन-प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए।

गौरतलब है कि चूरू में हुई फायरिंग की घटना के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।