Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 11 जून @Churunews

,

Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 11 जून @Churunews

Churu News in Hindi, Live News: Churu News for June 11 @Churunews

‘इनोवेट चूरू’ बूटकैंप: स्टार्टअप विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

चूरू, जिले में नवाचार और उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘इनोवेट चूरू’ स्टार्टअप बूटकैंप के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को आयोजित सत्र का जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने निरीक्षण किया, जबकि प्रसिद्ध निवेशक एवं उद्यमी अनंत विदुर पुरी ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

छोटे शहरों में भी हैं बड़े अवसर: अभिषेक सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम में शामिल है। ऐसे में छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए भी वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वाले उद्यम स्थापित करने के अवसर उपलब्ध हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि चूरू जैसे जिलों से भी भविष्य के सफल उद्यमी और नवाचारकर्ता निकल सकते हैं, जो देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।

“विद्यार्थी केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बनें, यही इस पहल का उद्देश्य है।” अभिषेक सुराणा, जिला कलक्टर

बूटकैंप का उद्देश्य: नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित करना

सुराणा ने बताया कि इनोवेट चूरू स्टार्टअप बूटकैंप विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार और समस्या समाधान की सोच विकसित करने का प्रयास है। विद्यालय स्तर पर ऐसे कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

अनंत विदुर पुरी ने बताए सफल स्टार्टअप के सूत्र

विशेष सत्र में बेसेमर वेंचर पार्टनर्स से जुड़े निवेशक एवं उद्यमी अनंत विदुर पुरी ने अपने वैश्विक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक साधारण विचार को नवाचार, समर्पण और सही रणनीति के माध्यम से सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज उद्यमिता केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने का प्रभावी माध्यम भी है।

Live Updates
05:23 (IST) 11 Jun 2026
Churu News : अटल जन सेवा शिविर

चूरूजिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सवेरे 10 बजे से सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर अटल जन सेवा शिविर (उपखंड स्तरीय जनसुनवाई) जारी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur