चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को सुसाइड प्रयास की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। दोनों मामलों में गंभीर हालत होने पर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इन घटनाओं के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार तहसील के गांव मालासर निवासी 40 वर्षीय पूर्णाराम जाट ने बुधवार देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर हायर सेंटर रैफर कर दिया।
गोशाला चौकीदार ने काटी हाथ की नस
दूसरी घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। शहर में संचालित श्रीकृष्ण गोशाला व चिकित्सालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत 20 वर्षीय चंदन मेघवाल, निवासी मिठड़ी मारवाड़, ने अपने हाथ की नस काट ली।
अधिक खून बहने के कारण गोशाला स्टाफ के अन्य सदस्य उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में युवक का उपचार जारी है।
पुलिस पहुंची अस्पताल
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ और परिजनों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, इलाके में दहशत
रतनगढ़ में करीब एक दर्जन से अधिक फायर की जानकारी, पूरी खबर थोड़ी देर में




