Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 28 मई @Churunews

,

Churu News in Hindi, Live News : चूरू न्यूज़ Today for 28 मई @Churunews

Churu News in Hindi, Live News: Churu News Today for 28 May @Churunews

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा व तलवार बरामद

चूरू जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत सिद्धमुख पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक अवैध देसी कट्टा और एक धारदार तलवार बरामद कर कार्रवाई की है।

इन मामलों में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरूद्ध किया गया है।

एसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (राजगढ़) रिछपाल चारण और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में सिद्धमुख थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की।

थानाधिकारी इमरान खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों मामलों में सफलता हासिल की।

भुराना जोहड़ के पास किशोर के पास मिला देसी कट्टा

पहली कार्रवाई के दौरान सिद्धमुख थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान बीरमी से बांय आम सड़क पर भुराना जोहड़ के पास एक किशोर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।

पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक के कब्जे से मिली धारदार तलवार

दूसरी कार्रवाई 26 मई 2026 को की गई। सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश और उनकी टीम ने धानोठी बड़ी के मखानिया जोहड़ के पास गश्त के दौरान एक युवक को पकड़ा।

आरोपी की पहचान दिलखुश पुत्र शीशराम नायक निवासी धानोठी बड़ी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध धारदार तलवार बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

दोनों कार्रवाइयों को सफल बनाने वाली सिद्धमुख थाना पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश और रामनारायण के साथ कांस्टेबल रोहतास कुमार, जयपाल, रविन्द्र कुमार, सुरेश कुमार और महिला कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे।

पुलिस दोनों मामलों में आगे की पूछताछ और अनुसंधान कर रही है।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur