Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में iStart नवाचार जागरूकता कार्यक्रम आज से शुरू

,

Churu News : चूरू में iStart नवाचार जागरूकता कार्यक्रम आज से शुरू

Students attending iStart innovation awareness program in Churu

युवाओं को स्टार्टअप, मेंटरशिप और वित्तीय सहायता की मिलेगी जानकारी
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार, 18 फरवरी से जिले में ब्लॉकवार नवाचार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह कार्यक्रम राज्य सरकार के iStart प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित होंगे।

युवाओं को मिलेगी स्टार्टअप की पूरी जानकारी

डीओआईटी जेडी नरेश टुहानिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं उभरते स्टार्टअप्स को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना है।

कार्यक्रम में दी जाने वाली प्रमुख जानकारियां:

  • वित्तीय सहायता योजनाएं
  • मेंटोरशिप सपोर्ट
  • इनक्यूबेशन सुविधाएं
  • साइबर सुरक्षा जागरूकता
  • वित्तीय समावेशन

संभाग इनक्यूबेटर सेंटर एसीपी विनोद कुमारी ने बताया कि सभी कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।


ब्लॉकवार कार्यक्रमों की तिथि व स्थान

18 फरवरी (बुधवार) – सुजानगढ़, रतनी देवी सेठिया (ADS) पब्लिक स्कूल
19 फरवरी (गुरुवार) – राजगढ़, राजकीय महाविद्यालय हॉल
24 फरवरी (मंगलवार) – बीदासर, अंबेडकर छात्रावास के पास राधाकृष्ण हवेली
26 फरवरी (गुरुवार) – चूरू मुख्यालय, टाउन हॉल
27 फरवरी (शुक्रवार) – सरदारशहर, बबेल चौक के पास राम मंच गांधी विद्या मंदिर
04 मार्च (बुधवार) – तारानगर, श्री बनेचंद सरावगी आदर्श विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय
06 मार्च (शुक्रवार) – रतनगढ़, पंडित दीनदयाल टाउन हॉल


प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

प्रशासन का मानना है कि यह पहल जिले में नवाचार और उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देगी।