Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में घर में घुसकर नाबालिग पर हमला, नकदी-फोन लूट

,

Churu News : चूरू में घर में घुसकर नाबालिग पर हमला, नकदी-फोन लूट

Minor assaulted inside house in Churu Kotwali area

लाठी-सरियों से पीटा, 5 हजार नकद व मोबाइल छीनने का आरोप
चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूट का मामला सामने आया है।

परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने नाबालिग पर लाठी-सरियों से हमला किया और उससे 5 हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन छीन लिया।


10-15 युवकों पर आरोप

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्त के साथ बाजार से लौटकर घर में घरेलू काम कर रहा था।

इसी दौरान साहिल और अदनान सहित करीब 10-15 युवक जबरन घर में घुस आए।

बिना किसी उकसावे के उन्होंने नाबालिग पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


डीबी अस्पताल में भर्ती

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और हमलावरों से नाबालिग को बचाया। मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है।


पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल घायल का इलाज जारी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur