चूरू, राजलदेसर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, वार्ड 11 निवासी कालूराम प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई 32 वर्षीय प्रकाश परिवार सहित अलग मकान में रहता था।
कालूराम के मुताबिक मंगलवार सुबह प्रकाश घर पर नहीं मिला। सोमवार रात को प्रकाश शराब के नशे में था और देर रात तक अपने घर में शोर-शराबा कर रहा था। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।बाद में किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि फुसाराम प्रजापत के खेत में एक युवक पेड़ से लटका हुआ है।
मौके पर जाकर देखा तो प्रकाश फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से शव को पेड़ से उतरवाया। राजलदेसर पुलिस ने कालूराम की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और फिर परिजनों को सौंप दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।
