राजलदेसर। सुजानगढ़ की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक RJ19GG8098 को वनविभाग की टीम ने सैन भवन के पास नन्दी चौक पर रूकवाकर तलाशी ली।
जब्ती की कार्रवाई
ट्रक में खेजड़ी सहित हरे पेड़ों की लकड़ी के टुकड़े तिरपाल से ढके हुए पाए गए।
वनरक्षक प्रितम सिंह एवं तकनीशियन नानूराम थर्ड ने मौके से ट्रक को जब्त कर वनविभाग राजलदेसर ले जाया।
उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
आगे की कार्रवाई
रविवार होने के कारण उच्च अधिकारी सोमवार को लकड़ियों का वजन और अनुमानित कीमत का आकलन करेंगे।
इसके बाद संबंधित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
