Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News – 6 नमूने लिये, 20 किलो खराब फल नष्ट करवाये

Churu News – 6 नमूने लिये, 20 किलो खराब फल नष्ट करवाये

चूरू जिले में निरामया राजस्थान अभियान के तहत विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस तक विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जून माह की थीम खाद्य सुरक्षा रखी गई है और इसके प्रथम सप्ताह में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें स्ट्रीट वेंडर, मॉल्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व आस-पास के खाद्य विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही आमजन को पौष्टिक, सुरक्षित व संतुलित आहार की जानकारी दी गई।

खाद्य सुरक्षा निरीक्षक मदन बाजिया ने बताया कि चूरू शहर में गुरुवार को मॉल्स से दाल, जेगरी पाउडर, आचार, किशमिश, बेसन व घी के कुल 6 नमूने लेकर उन्हें जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया।

इसके अलावा 20 किलो ग्राम सब्जी व फल नष्ट करवाए गए। मॉल्स और विक्रेताओं को साफ-सफाई व गुणवत्ता मानकों का पालन करने के लिए पाबंद किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur