Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / किसान नेता बाबल की स्मृति में चूरू ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 10 नवंबर को

किसान नेता बाबल की स्मृति में चूरू ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 10 नवंबर को

चूरू, चूरू अंचल के प्रख्यात किसान नेता सांवर मल बाबल की स्मृति में 10 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सांवरमल बाबल चूरू ओलम्पिक का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए जितेंद्र बाबल ने बताया कि प्रतियोगिता चूरू जिला स्टेडियम में 10 नवंबर को सवेरे 8 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता अंतर्गत एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट होंगे। सभी खेल बालक-बालिका दोनों वर्ग में होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अंतर्गत 100 मीटर दौड़ ओपन, 1600 मीटर दौड़ ओपन, 1600 मीटर दौड़ चूरू ब्लॉक और 800 मीटर दौड़ (15 वर्ष तक आयु के लड़के व लड़किया के लिए) व 4 गुणा 100 रिले दौड़ ओपन आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 5100, 3100 व 2100 रुपए नकद दिए जाएंगे। रिले दौड़ में प्रथम पुरस्कार-7100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार-5100 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 3100 रुपए रहेगा। प्रतिभागियों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रतिभागी 10 नवंबर को सवेरे 7 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अंचल के किसान नेता स्व. सांवरमल बाबल की स्मृति में आयोजित की जा रही है। सांवरमल बाबल ठेलासर व श्योपुरा ग्राम पंचायतों में सरपंच भी रहे चुके हैं। इस दौरान शारीरिक शिक्षक शिशुपाल बुडानिया खेल स्पर्धाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक राम सिंह सिहाग ने जिला खेल स्टेडियम की व्यवस्थाओं एवं आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur