Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में 1.968 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

,

Churu News : चूरू में 1.968 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Churu police seize opium near Dhadhar toll naka

ढाढर टोल नाके पर नाकाबंदी में पकड़ी गई लग्जरी कार
चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

डीएसटी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाढर टोल नाका के पास नाकाबंदी के दौरान 1 किलो 968 ग्राम अफीम जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।


हरियाणा नंबर की कार से मिली अफीम

प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी।

इस दौरान हरियाणा नंबर की एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई।

कार में सवार फलौदी निवासी ओमप्रकाश (28) और महिपाल (33) के कब्जे से अफीम बरामद हुई।


बिलाड़ा से पंजाब ले जा रहे थे माल

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह अफीम बिलाड़ा (जोधपुर) से लाकर पंजाब ले जा रहे थे।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार भी जब्त कर ली है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी, सदर थानाधिकारी मोटाराम, डीएसटी इंचार्ज जयप्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

मामले की आगे की जांच प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी कर रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur