Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में 3 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

,

Churu News : चूरू में 3 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Churu police arrested two opium smugglers during highway blockade

चूरू पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 486 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आईजी बीकानेर रेंज और एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने एनएच-52 राजगढ़ रोड स्थित झंकार होटल के पास नाकाबंदी की हुई थी।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने दोनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से अवैध अफीम बरामद हुई।

हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी

पूछताछ में आरोपियों की पहचान रवि कुमार (31) और अमन (27) निवासी टोहाना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे अफीम चित्तौड़गढ़ से लेकर आए थे और हरियाणा सप्लाई करने जा रहे थे।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

साथ ही बिना नंबरी मोटरसाइकिल और बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया है।

तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं बड़े खुलासे

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

मामले की आगे की जांच सदर थानाधिकारी को सौंपी गई है।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी फरमान खान, सउनि राजेश कुमार, श्रीराम, कांस्टेबल सज्जन और मोतीसिंह की अहम भूमिका रही।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur