पुलिस गिरफ्त में आरोपी सादुलपुर, चूरू एसपी राममूर्ति जोशी की टीम ने देर रात अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सीधे तौर पर शराब माफिया पर शिकंजा कसा है। सादुलपुर के हमीरवास थानांतर्गत गांव केरली बास के खेतों में बने अवैध शराब के गोदाम को पुलिस ने सीज करते हुए करीब 50 लाख की अवैध शराब जब्त की है। मौके से पुलिस ने प्रदेश के कुख्यात शराब माफिया विजेन्द्र उर्फ टिलिया के मैनेजर सुरेश जाट को भी गिरफ्तार किया है। जो पिकअप में भरकर अवैध शराब को गोदाम में रख रहा था। यह शराब का गोदाम शराब माफिया बिजेन्द्र उर्फ टीलिया का बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम ने उसके झुंझुनूं और सांखु गांव में भी दबिश दी। सीज किये गये इस गोदाम में हरियाणा से तस्करी कर लायी गयी सस्ती और घटिया शराब को महंगी शराब के रैपर लगी बोतलों में पैक किया जाता था। पुलिस को गोदाम से महंगी शराब के रैपर, कार्टुन और खाली बोतलें भी मिली है। आपको बता दें कि पोलटिक्ल अप्रोच रखने वाले शराब माफिया विजेन्द्र उर्फ टिलिया पर पहली बार पुलिस के एस आई जोगेंद्र फगेडिय़ा की टीम ने सीधा हाथ डाला है। एसपी राममूर्ति जोशी की इस टीम में दो डीएसपी, सिद्धमुख, हमीरवास और तारानगर थाने के थानाधिकारी तथा एसपी की 7 सदस्यीय स्पेशल टीम के अधिकारी शामिल रहे। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एसपी राममूर्ति जोशी द्वारा गठित इस टीम द्वारा अब तक करोडों की शराब जब्त की जा चुकी है। बहरहाल हमीरवास थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुरेश जाट और शराब माफिया विजेन्द्र उर्फ टिलिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा टिलिया की तलाश में लगी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चुरू पुलिस ने कसा शराब माफियो पर शिकंजा
चुरू पुलिस ने कसा शराब माफियो पर शिकंजा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।