Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : रेलवे ट्रैक पर झुंझुनूं के युवक का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

,

Churu News : रेलवे ट्रैक पर झुंझुनूं के युवक का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Churu railway track dead body police investigation suspected suicide

पूनिया कॉलोनी के पास मिला शव, पुलिस ने आत्महत्या की जताई आशंका
चूरू शहर में पूनिया कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डीबी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

झुंझुनूं निवासी युवक की हुई पहचान

कोतवाली थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान ओमप्रकाश मेघवाल (26) निवासी जालिमपुरा, झुंझुनूं के रूप में हुई है।

ओमप्रकाश चूरू में एक दुकान पर काम करता था और रोजाना गांव से स्कूटी पर दूध लेकर आता-जाता था

मानसिक तनाव में था युवक

परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

घटना की सूचना पर मृतक का भाई सुनील कुमार और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

स्कूटी पास में मिली, आत्महत्या की आशंका

पुलिस को मौके पर ही युवक की स्कूटी खड़ी मिली

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है।

मर्ग दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने सुनील कुमार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।