Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

,

Churu News : डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

Churu police arrested ransom accused from Haryana after operation

चूरू जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रतननगर थाना पुलिस ने अपहरण कर 1 करोड़ 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश धर्मेंद्र को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

हिसार में दबिश देकर पकड़ा आरोपी

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के हिसार में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

अपहरण कर मांगी थी 1.50 करोड़ की फिरौती

पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र पुत्र चाननराम जाट निवासी गढ़वाल, सोनीपत (हरियाणा) के खिलाफ रतननगर थाने में मामला दर्ज था।

उस पर एक व्यक्ति का अपहरण कर डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

इस मामले में पुलिस पहले ही मनोज व्यास और आशीष पांचाल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

वहीं मुख्य आरोपी धर्मेंद्र लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।

कई राज्यों में दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी धर्मेंद्र एक आदतन अपराधी है।

उसके खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

गुजरात में भी था वांछित

पुलिस के अनुसार आरोपी गुजरात के बनासकांठा जिले में दर्ज अवैध शराब तस्करी के मामले में भी अक्टूबर 2025 से फरार चल रहा था।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में रतननगर थानाधिकारी रामनिवास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम की अहम भूमिका रही।

टीम में हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल मुनेश कुमार और जयवीर सिंह शामिल थे।

आरोपी से जारी है पूछताछ

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अपराध नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur