Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में युवक पर फायरिंग व मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

,

Churu News : चूरू में युवक पर फायरिंग व मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

Churu youth injured in alleged firing and assault

कडवासर-बूंटिया मार्ग पर युवक पर हमला

चूरूसदर थाना क्षेत्र में कडवासर-बूंटिया मार्ग पर एक युवक पर कथित रूप से फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है।

घायल युवक की पहचान प्रमोद कुमार नायक निवासी कडवासर के रूप में हुई है।


बाइक रोककर किया हमला

प्रमोद कुमार ने अपने परिवाद में बताया कि वह अपने साथी अनिल नायक के साथ बाइक से कडवासर से बूंटिया होते हुए ढाढ़र जा रहा था।

रास्ते में पहले से खड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।

पीड़ित ने भरत, अमित, किशन और मनोज सहित अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है।


पिस्टल से फायर करने का आरोप

परिवाद के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से प्रमोद पर पिस्टल से फायर किया, जो उसके पास से निकल गया।

इसके बाद दोनों को बाइक से गिराकर लाठी-सरियों से मारपीट की गई।

प्रमोद ने आरोप लगाया कि उसके सिर पर पिस्टल के हत्थे से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।


डीबी अस्पताल में कराया गया उपचार

घटना के बाद घायल प्रमोद कुमार को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।


जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया है कि घटना के दौरान किसी वाहन की लाइट दिखाई देने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।


पुलिस जांच शुरू

सदर थाना में परिवाद दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur