Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में सैन समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

Churu News : चूरू में सैन समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

Sain community protest in Churu over minor case

बीकानेर की घटना के विरोध में सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
चूरू में सैन समाज के लोगों ने बीकानेर जिले में नाबालिग की रेप-हत्या के मामले को लेकर प्रदर्शन किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।


फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर त्वरित निस्तारण किया जाए।

सैन समाज के राजेश रक्षक ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन समाज की मांग है कि प्रकरण में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच पूरी कर जल्द चार्जशीट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।


5 करोड़ मुआवजे की मांग

सैन समाज ने पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की है।

समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।


ये रहे मौजूद प्रतिनिधि

प्रदर्शन के दौरान सैन सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश अजाड़ीवाल, किशन चौहान, राजेश रक्षक, निर्मल भाटी, संतोष चांगल, राकेश तंवर, भगवानाराम, निर्मल सैन, दिनेश गहलोत, श्यामसुंदर भाटी, शीशराम हर्षवाल, अशोक तंवर, विनोद रक्षक, निरंजन सैन, जयप्रकाश खीची, हीरालाल खीची और कपिल रक्षक सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur