ढाढ़रिया चारणान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, ड्राइवर फरार
चूरू-सरदारशहर सड़क मार्ग पर ढाढ़रिया चारणान के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान नेपाल निवासी 25 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई है, जो सरदारशहर में ठेके पर मजदूरी करता है।
बीकानेर किया गया रेफर
हादसे के बाद राहगीरों ने युवक को गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
नेपाल लौटने की तैयारी में था युवक
जांच में सामने आया कि प्रेम सरदारशहर से अपने देश नेपाल जाने के लिए चूरू आ रहा था।
इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने दिखाई मानवता
हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा।
राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उसे एक पिकअप वाहन में डालकर अस्पताल पहुंचाया।
घायल के भतीजे भरत उर्फ राजू ने बताया,
“अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।”
पुलिस जुटी जांच में
सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
फिलहाल अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
