Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : “जब एसपी ऑफिस सुरक्षित नहीं तो आमजन कैसे सुरक्षित?”

,

Churu News : “जब एसपी ऑफिस सुरक्षित नहीं तो आमजन कैसे सुरक्षित?”

Police investigating abduction case from Churu SP office premises

SP ऑफिस से नवविवाहिता का किडनैप, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

चूरू जिले में सोमवार को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। सुरक्षा मांगने पहुंचे एक नवविवाहित प्रेमी जोड़े के साथ एसपी कार्यालय परिसर में ही मारपीट की गई और युवती को जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा मांगने पहुंचे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, झाड़सर निवासी कृष्ण और बीकानेर के नाथवाना निवासी भावना ने करीब 10 दिन पहले प्रेम विवाह किया था।

दोनों को युवती पक्ष से खतरे की आशंका थी। इसी कारण सोमवार दोपहर वे चूरू एसपी कार्यालय सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचे थे।

परिजनों के मुताबिक, दोनों ने विवाह से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस कार्यालय में जमा करवाए थे।

एसपी ऑफिस परिसर में हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने दोनों को परिवादी कक्ष में बैठने के लिए कहा था। इसी दौरान युवती पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंच गए।

आरोप है कि वहां युवक कृष्ण के साथ मारपीट की गई, उसके कपड़े फाड़ दिए गए और युवती को जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया।

घटना के दौरान आरोपी एसपी कार्यालय के साइड गेट का कुंडा तोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने बनाई 4 स्पेशल टीमें

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आरोपियों की तलाश के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

एसपी ने कहा कि यदि मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद युवक पक्ष के परिजनों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

“जब एसपी ऑफिस सुरक्षित नहीं तो आमजन कैसे सुरक्षित?”

युवक के जीजा विकास ने कहा कि जब एसपी कार्यालय परिसर में ही फरियादी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur