Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में औचक निरीक्षण, 327 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित

Churu News : चूरू में औचक निरीक्षण, 327 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित

State inspection team checks offices in Churu

75 रजिस्टर जांचे, 4 कार्यालय बंद और सैकड़ों कर्मचारी गैरहाजिर
चूरू में बुधवार को प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार के निर्देश पर की गई।


327 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में दल ने जिला मुख्यालय पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान:

  • कुल 75 रजिस्टर जांचे गए
  • 179 राजपत्रित में से 79 अनुपस्थित
  • 684 अराजपत्रित में से 248 अनुपस्थित
  • कुल मिलाकर 327 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए

4 कार्यालय मिले बंद

निरीक्षण के दौरान निम्न कार्यालयों के कक्षों व मुख्य द्वार पर ताले लगे मिले:

  • चूरू पंचायत समिति की पंचायत शाखा
  • चूरू ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय
  • जोधपुर डिस्कॉम की कार्मिक अधिकारी शाखा
  • कृषि सहायक निदेशक मुख्यालय, चूरू

होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

निरीक्षण दल ने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

दल में अनुभागाधिकारी महेंद्र कुमार सरावता, सहायक अनुभागाधिकारी चैनाराम, वीर सिंह, तरुण मीणा एवं सुरेंद्र सिंह नौहवार शामिल रहे।