चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चमन बास में पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुराने मामले के आरोपियों की तलाश में की जा रही थी।
घटना का विवरण
टीम जाहिद उर्फ धोनी काजी के घर पहुंची थी। वहां मौजूद उसके बड़े भाई शाहिद काजी ने पुलिस को देखते ही जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों को इकट्ठा करने लगा।
पुलिस ने युवक को शांत रहने और सहयोग करने के लिए कई बार समझाया, लेकिन उसने नहीं माना। वह पुलिस जीप के सामने खड़ा होकर लगातार हंगामा करता रहा, जिससे शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया।
गिरफ्तारी और कोर्ट पाबंदी
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक को काबू किया और बीएनएसएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश कर पाबंद कराया गया।
