Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में युवक की आत्महत्या, घर के कमरे में मिला शव

चूरू में युवक की आत्महत्या, घर के कमरे में मिला शव

Churu News (चुरू समाचार) : चूरू में युवक की आत्महत्या, घर के कमरे में मिला शव

चूरू शहर के वार्ड नंबर 50 स्थित रैगर बस्ती में एक युवक द्वारा
आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
युवक का शव उसके घर के कमरे में मिला।

मानसिक रूप से परेशान था युवक

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान
साहिल (24) पुत्र भगवानाराम के रूप में हुई है।
मृतक के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि
साहिल काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

रात में हुई घटना

परिजनों के अनुसार यह घटना
बीती रात करीब 1 बजे की है।
सुबह जानकारी मिलने पर परिजनों ने
तुरंत पुलिस को सूचना दी

पुलिस ने मर्ग दर्ज की

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची
और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
डीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा कर
शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि
मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर
मर्ग दर्ज कर ली गई है

जांच जारी

मामले की जांच
थानाधिकारी सुखराम चोटिया द्वारा की जा रही है।
पुलिस आत्महत्या के
कारणों की गहराई से जांच कर रही है।