Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू के भामाशाह बाबूलाल जैन महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2023 से होगे सम्मानित

चूरू के भामाशाह बाबूलाल जैन महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2023 से होगे सम्मानित

भामाशाह दुधेड़िया परिवार में जन्मे

चूरू, चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील की भामाशाहों की नगरी राजलदेसर में भामाशाह दुधेड़िया परिवार में जन्मे प्रमुख भामाशाह व समाजसेवी गौ भक्त बाबूलाल जैन, प्रवासी मुंबई ने देश के आर्थिक प्रदेश महाराष्ट्र में अपनी समाज सेवा का झंडा बुलंद करने पर महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2023 से आगामी 29 जनवरी 2023 को सम्मानित किया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के. सिरोही ने जैन को आमंत्रण पत्र दिया है।
उल्लेखनीय है कि बाबूलाल जैन दुधेरिया निवासी राजलदेसर प्रवासी मुंबई ने पूरे राजलदेसर का गौरव मुंबई महाराष्ट्र में बढ़ाया है । महाराष्ट्र रत्न से सम्मानित किया जा रहा है जो चूरू जिले के लिए बहुत ही गौरव का विषय है। जैन ने अपनी मेहनत, लगन, समाज सेवा, गौ सेवा और प्रति व्यक्ति के प्रति प्यार स्नेह का उत्तम परिचय देते हुए सभी वगोर्ं की सेवा पिछले काफी वषोर्ं से की है। आप जैसे भामाशाह समाजसेवी का सम्मान होने से अन्य लोगों का समाज के प्रति और मानव सेवा के प्रति एक प्रेरणादाई भाव बनेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur