Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू की डॉ गीता सामौर राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल की सदस्य

चूरू की डॉ गीता सामौर राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल की सदस्य

चूरू, चूरू की रचनाकार, आलोचक एवं राजस्थान विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य डॉ. गीता सामौर को साहित्य अकादेमी, नयी दिल्ली के नवगठित राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। मंडल के कन्वीनर डॉ. अर्जुनदेव चारण के संयोजन में यह मंडल आने वाले पांच साल तक साहित्य अकादेमी के राजस्थानी विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगा। परामर्श मंडल में हरीश बी. शर्मा, संजय पुरोहित, डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित, डॉ राजेन्द्रसिंह बारहठ, संजय शर्मा, डॉ हर्षवर्धन सिंह, कृष्ण कुमार आशु और चंदालाल चकवाला को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur