चूरू , [सुभाष प्रजापत ] चूरू में नगर परिषद की टीम ने गुरुवार से दो दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन नगर परिषद कमिश्नर अभिलाषा सिंह नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ आपणी योजना के पास पहुंचीं। जहां परिषद के अधिकारी कर्मचारियों और पुलिस टीम को देखकर कई लोगों ने खुद के स्तर पर अतिक्रमण हटा लिया।नगर परिषद की ओर से दो दिवसीय अभियान चलाया गया है। जिसमें आपणी योजना से अम्बेडकर सर्किल तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस मार्ग पर कुछ ठेला संचालकों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। इसलिए नगर परिषद की ओर से बुधवार शाम को अनाउंसमेंट किया गया था। जिन लोगों ने इस मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है। वह खुद के स्तर पर अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके चलते पंखा सर्किल के पास कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया था, लेकिन बाद में खुद के स्तर पर ही अतिक्रमण हटा लिया गया। इस मौके पर नगर परिषद कमिश्नर अभिलाषा सिंह, कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी, नगर परिषद के एईएन रवि राघवानी, सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार, मनीराम डाबी सहित परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का पीला पंजा
अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का पीला पंजा




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।