Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू दौरे पर CM भजनलाल की खामोशी पर कांग्रेस का हमला

,

चूरू दौरे पर CM भजनलाल की खामोशी पर कांग्रेस का हमला

चूरू में मुख्यमंत्री के ‘बिना घोषणा दौरे’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

चूरू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आना और बिना किसी बड़ी घोषणा के लौट जाना चूरू की जनता के साथ धोखा है।


“जनता को उम्मीद थी, लेकिन हाथ खाली लौटे”

मंडेलिया ने कहा कि

“मुख्यमंत्री का यह तीन महीने में दूसरा चूरू दौरा था, लेकिन दोनों बार ही कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। चूरू की जनता को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि

“भाजपा नेताओं को विकास की बजाय इवेंट में अधिक भरोसा है। मुख्यमंत्री हाथ झटककर चले गए, जैसे चूरू की जनता का कोई महत्व ही नहीं हो।”


“राजनीतिक भेदभाव का शिकार है चूरू?”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चूरू जिले में भाजपा का केवल एक विधायक और सांसद कांग्रेस से होने के चलते सरकार जिले के साथ भेदभाव कर रही है।

“क्या सिर्फ राजनीतिक समीकरणों के कारण चूरू विकास से वंचित रहेगा?” मंडेलिया ने सवाल उठाया।


कांग्रेस सरकार की योजनाएं आज भी चर्चा में

चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि

“पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाएं आज भी चौराहों और नुक्कड़ों पर तारीफें बटोर रही हैं। भाजपा केवल अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त है।”

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur