Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सीएम भजनलाल शर्मा व सांसद राहुल कस्वां ने किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर हेतु कैलेंडर मय किट का विमोचन

,

सीएम भजनलाल शर्मा व सांसद राहुल कस्वां ने किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर हेतु कैलेंडर मय किट का विमोचन

जयपुर, 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम मंदिर के भव्य उद्घाटन को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को खास बनाने के लिये चूरू सांसद राहुल कस्वां ने विशेष किट मय कैलेंडर तैयार करवाए हैं, जिनका विमोचन सीएम कार्यालय में राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने किया। सीएम ने कहा कि इस विशेष अवसर को खास बनाने के लिये चूरू सांसद राहुल कस्वां की विशेष प्रकार की तैयारियां बहुत शानदार हैं।

सांसद कस्वां ने बताया कि अयोध्या में नव्य भव्य मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चूरू संसदीय क्षेत्र में भी विशेष प्रकार की तैयारियां हमारे द्वारा की जा रही हैं। दीपक, प्रसाद वितरण से लेकर हवन कार्यक्रम का बड़े स्तर पर आयोजन किया जायेगा। चूरू संसदीय क्षेत्र में उत्साह के साथ राममय माहौल है। गांव शहरों में स्थित मंदिरों और तीर्थ स्थलों की साफ सफाई में हर जन अपनी भागीदारी निभा रहा है। 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur