Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा

Churu News : चूरू में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा

Chief Minister Bhajanlal Sharma scheduled visit to Jajod village Sikar

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 22 अप्रैल (बुधवार) को चूरू जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


जयपुर से चूरू पहुंचने का समय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 11:20 बजे चूरू के केंद्रीय विद्यालय स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद वे 11:30 बजे जिला खेल स्टेडियम पहुंचेंगे।


मूर्ति अनावरण और मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पद्म भूषण स्व. लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

इसके साथ ही वे कृषि उपज मंडी में आयोजित “शौर्य के साथ संकल्प दिवस” कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक माना जा रहा है।


आगे का दौरा कार्यक्रम

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे केंद्रीय विद्यालय हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 12:40 बजे चूरू से मांडियाई खुर्द (ओसियां, जोधपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur