Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को आएंगे चूरू

,

सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को आएंगे चूरू

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को चूरू आएंगे। वे चूरू के होटल ग्रांड शेखावाटी में बीकानेर संभाग के भाजपा की कलस्टर व कोर कमेटी की मीटिंग लेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हेलीकाप्टर से चूरू पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ता सीएम शर्मा का स्वागत करेंगे। इसके बाद सीएम ग्रांड शेखावाटी होटल में संभाग की कलस्टर बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसमें चूरू, बीकानेर व श्री गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।शर्मा ने बताया इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, कलस्टर प्रभारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, चूरू लोकसभा प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, बीकानेर लोकसभा प्रभारी व केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, गंगानगर लोकसभा प्रभारी व केबीनेट मंत्री सुमित गोदारा, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल चूरू विधायक हरलाल सहारण, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, लोकसभा चुनाव संयोजक ओम सारस्वत, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार व प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, लोकसभा व विधानसभा विस्तारक, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सासंद, जिला प्रमुख व प्रधान भी मौजूद रहेंगे।भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा क्षेत्र चूरू बीकानेर व गंगानगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता व दायित्ववान पदाधिकारी चुनाव की तैयारी के लिए चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे सीएम शर्मा अजमेर के लिए रवाना होंगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur