Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सीओ सिटी सुनील कुमार झाझड़िया ने फोटोग्राफर पंकज सोनी को किया सम्मानित

सीओ सिटी सुनील कुमार झाझड़िया ने फोटोग्राफर पंकज सोनी को किया सम्मानित

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सीओ सिटी सुनील कुमार झाझड़ि‌या ने फोटोग्राफर पंकज सोनी को उनकी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया। पंकज सोनी ने पुलिस विभाग के विभिन्न आयोजनों में विशेष फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से सक्रिय सहयोग दिया है, जिसके लिए उनकी प्रशंसा की गई। पंकज सोनी का फोटोग्राफी के क्षेत्र में तीन पीढ़ियों से गहरा नाता है। उनके दादा जसकरण सोनी फोटोग्राफर ने आजादी से पहले से ही पुलिस विभाग के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उनके पिता राजेंद्र सोनी ने इस परंपरा को जारी रखते हुए वर्तमान समय में भी विभाग को अपना योगदान दे रहे हैं। पंकज सोनी ने अपने दादा और पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पुलिस विभाग के हर छोटे-बड़े आयोजन में अपनी बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर सीओ सिटी सुनील कुमार झाझड़िया ने उनकी कड़ी मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं विभाग के लिए उत्कृष्ट हैं और सोनी के उज्वल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur