Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : बाथरूम से निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर बीहड़ में छोड़ा

Churu News : बाथरूम से निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर बीहड़ में छोड़ा

Cobra snake rescued from bathroom pipe in Churu house safely

चूरू शहर के नया बास क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के बाथरूम से कोबरा सांप निकल आया। सांप बाथरूम के नाले के पाइप में छिपा हुआ था।

सांप दिखते ही मचा हड़कंप

जैसे ही परिवार के लोगों की नजर सांप पर पड़ी, वे घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

गोगामेड़ी से बुलाया गया रेस्क्यू करने वाला

एडवोकेट महेश प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोगामेड़ी से सांप पकड़ने में निपुण व्यक्ति को मौके पर बुलाया गया।

पाइप में फंसे सांप को निकाला बाहर

रेस्क्यू करने पहुंचे व्यक्ति ने पहले स्थिति का जायजा लिया। सांप नाले के पाइप के अंदर फंसा हुआ था, जिससे उसे निकालना चुनौतीपूर्ण था।
सूझबूझ दिखाते हुए उसने पाइप में धीरे-धीरे पानी डाला, जिससे सांप बाहर निकलने को मजबूर हो गया।

सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया कोबरा

कुछ ही देर में कोबरा पाइप से बाहर आया, जिसे सावधानीपूर्वक सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया
रेस्क्यू के दौरान लोग पूरे घटनाक्रम को ध्यान से देखते रहे।

बीहड़ में छोड़ा गया सांप

सांप को पकड़ने के बाद उसे बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से बीहड़ क्षेत्र में छोड़ दिया गया
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली