Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कलक्टर नायक ने किया बच्चों से संवाद, कहा- कड़ी मेहनत से मिलेगी सफलता

,

कलक्टर नायक ने किया बच्चों से संवाद, कहा- कड़ी मेहनत से मिलेगी सफलता

बूंंटिया के राउमावि में हुई बालसभा में बच्चों से रूबरू हुए कलक्टर

चूरू,जिला कलक्टर संदेश नायक शनिवार को बूंटिया के राउमावि में हुई बालसभा में विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से संवाद किया और जीवन में कामयाबी के गुर दिए। जिला कलक्टर नायक ने अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा कि वे जिज्ञासु बनें और जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल जीवन का वह स्वर्णिम समय है, जिसमें आप जैसे चाहें, अपने जीवन को ढाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ज्ञान ही शक्ति है। शिक्षा के दम पर व्यक्ति कितनी भी ऊंचाई को छू सकता है। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक कहानी के माध्यम से बच्चों को प्रेरक विचार साझा किए। जिला कलक्टर ने विद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पोस्टर का विमोचन किया तथा विद्यालय को सम्बलन प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक परियोजना समन्वयक संतोष महर्षि ने समग्र शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित किये जाने वाले वार्षिक उत्सव एवं बालिका शिक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल धुंआ ने समसा के माध्यम से विद्यालयों में किये जाने वाले शैक्षिक नवाचार पर प्रकाश डाला। विद्यालय के संस्था प्रधान सज्जन सिंह सैनी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अध्यापक सूर्यप्रकाश शर्मा, जयकरण सैनी, समीर खान, सुमेर श्योराण, इन्द्रा शर्मा, सरोज सिहाग आदि ने विद्यालय की ओर से स्वागत किया। बूंंटिया ग्राम के बुद्धरमल सरावग, दिलीप नेहरा, रामेश्वर लाल कस्वा, रामावतार शर्मा उपस्थित थे। संचालन हेमंत भारद्वाज ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur