Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर भाजपा के सभी छ: मंडल अध्यक्षों का सामूहिक इस्तीफा

,

सादुलपुर भाजपा के सभी छ: मंडल अध्यक्षों का सामूहिक इस्तीफा

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां के समर्थन में दिया इस्तीफा

सादुलपुर, सादुलपुर भाजपा के छ: मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा क्षेत्र के सादुलपुर शहर, हमीरवास, सिधमुख, चांदगोठी, सांखू, गुलपुरा मंडल के अध्यक्षों ने सांसद आवास पर प्रेस वार्ता कर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नाम इस्तीफा दिया। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों ने कहा कि भाजपा ने एक किसान हितैशी नेता जिसने चूरू संसदीय क्षेत्र की प्रगति के लिए अथक मेहनत की, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले उसका टिकट किसी एक व्यक्ति के कहने पर काटा है जो कदापि स्वीकार्य नही है। सामंती सोच के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने राजस्थान भाजपा पर एकतरफा कब्जा कर रखा है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए हम आज ही भाजपा छोड़ रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में गुलपुरा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मेघवाल, हमीरवास मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र स्वामी, चांदगोठी मंडल अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, सांखू मंडल अध्यक्ष बलवीर तेतरवाल, सिधमुख मंडल अध्यक्ष सतवीर पूनियां, शहर मंडल अध्यक्ष राजेश बैरासरिया शामिल हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur