Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

चूरू, जिले के सुजानगढ़ तहसील के कोठरी रोड, वार्ड न.19 निवासी राजू की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 1 लाख 69 हजार 215 रुपए मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजू की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 1 लाख 69 हजार 215 रुपए मुआवजा राशि मृतक की पत्नी मोनिका देवी के बैंक खाता में जमा कराने की स्वीकृति जारी की गई है। सुजानगढ़ तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur