Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

चूरू, जिले की रतनगढ़ तहसील के पड़िहारा निवासी भंवर सिंह की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 81 हजार 818 रुपए मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार भंवर सिंह की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 81 हजार 818 रुपए मुआवजा राशि मृतक की पत्नी शायर कंवर के बैंक खाते में जमा कराने की स्वीकृति जारी की गई है। रतनगढ़ तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur