Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

चूरू, जिले के चूरू ब्लॉक के वार्ड नंबर 9, दिखनादा मोहल्ला रतननगर निवासी भंवर लाल की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 2 लाख 60 हजार 853 रुपए मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार भंवरलाल की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 2 लाख 60 हजार 853 रुपए मुआवजा राशि मृतक की पत्नी सरोज देवी के बैंक खाते में जमा कराने की स्वीकृति जारी की गई है। चूरू तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।