Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

चूरू, जिले के मस्जिद कायम सफा के पास, अगुणा मोहल्ला, वार्ड नंबर 42, चूरू निवासी मुबारिक अली की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 5 लाख 2 हजार 609 रुपए मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुबारिक अली की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 5 लाख 2 हजार 609 रुपए मुआवजा राशि मृतक की मंजू बानो के बैंक खाते में जमा कराने की स्वीकृति जारी की गई है। चूरू तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur