Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण मुआवजा राशि स्वीकृत

चूरू, जिले के सरदारशहर तहसील के बायला निवासी सुमेरसिंह राजपूत की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 62 लाख 24 हजार 842 रुपए मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुमेरसिंह राजपूत की विदेश में मृत्यु हो जाने के कारण ‘विदेशों में दुर्घटना ग्रस्त भारतीय’ सरकारी बजट हैड से 62 लाख 24 हजार 842 रुपए मुआवजा राशि मृतक की पत्नी शर्मीला के बैंक खाता में जमा कराने की स्वीकृति जारी की गई है। भानीपुरा तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur