Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए वाहन मालिकों में प्रतिस्पर्धा

वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए वाहन मालिकों में प्रतिस्पर्धा

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिला परिवहन अधिकारी ओम सिंह शेखावत ने बताया कि आरजे 10 यूई 0001 नम्बर को वाहन पर आवंटित करवाने हेतु विभाग में अनेक व्यक्तियों ने सम्पर्क किया है। वर्तमान में आरजे 10 यूई 0001 से आरजे 10 यूई 0108 तक के अधिकांश नम्बर आवंटित नहीं हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कार श्रेणी (5 सीटर) में आरजे सीई 0001 नम्बर के लिये भी अनेक वाहन स्वामियों ने जानकारी जुटाई है। इस प्रकार के नंबरों को आम जनता में वीआईपी नंबरों के नाम से जाना जाता है। सहायक लेखाधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि विभाग के फैन्सी पोर्टल https://fancy.parivahan.gov.in पर इस संबंध में जानकारी उपलब्ध है। आरजे 10 यूई 0001 नंबर के लिये न्यूनतम राशि 4 लाख 4 हजार रुपए है। प्रतिस्पर्धा के आधार पर पोर्टल के माध्यम से यह नम्बर आवंटित किये जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur