Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गृहों में निवासरत बालकों एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

गृहों में निवासरत बालकों एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

चूरू, रालसा के निर्देशानुसार एक्शन प्लान 2023-24 के क्रम में विभिन्न गृहों में निवासरत बालकों के मध्य गृह स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर पोस्टर पेंटिग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता-गीत लेखन, कहानी लेखन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चे भाग लेंगे। इसी क्रम में कक्षा 8 से 12 तक के स्कूली विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक स्तर, जिला स्तर एवं डिवीजन स्तर पर किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन 09 अक्टूबर, 2023 से 18 अक्टूबर, 2023 के मध्य एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 अक्टूबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 तक किया जाना है। जिला स्तर पर विजेता रहे प्रतिभागी डिवीजन स्तर पर भाग लेंगे।

इन प्रतियोगिताओं में टेबिल टेनिस, बैडमिटन, 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं शतरंज शामिल हैं। इन्हीं प्रतियोगिताओं के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुये उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा ताकि बालक-बालिकाएं अपने हितार्थ बने विशेष कानूनों से रूबरू हो सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur