Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

,

कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव का जयपुर से बीकानेर जाते समय संगम चौराहे पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विभाग अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग स्टेट ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व में संगम चौराहे पर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार की एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति को फायदा पहुंचाने का काम किया है राजस्थान में हम सबको सत्ता में वापसी कैसे हो इसको लेकर कार्य करने की आवश्यकता है सरकार की योजनाएं आम जन तक कैसे पहुंचे इसको लेकर कार्य करने की आवश्यकता है इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सेन ,सागर मावर ,हरदीप सिंह चहल, लोकेश सैनी का भी स्वागत किया गया इस अवसर पर पार्षद मुख्त्यार अहमद खान, छात्र नेता देवकीनंदन माहीच, युवा कांग्रेस नेता सुभाष धेतरवाल ,युवा नेता बाबूलाल स्वामी, नवीन वर्मा , छात्र नेता आकिब खींची, घनश्याम भोजासर ,जुगराज सांमरिया, महेंद्र सिंह राईका ,साजिद खान ,सुनील आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur