Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस नेता का 17 वे दिन भी धरना जारी रहा

भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस नेता का 17 वे दिन भी धरना जारी रहा

अति शीघ्र ही कर सकते हैं भूख हड़ताल

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राजलदेसर में कांग्रेस नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष लाभचंद सोनी का धरना लगातार जारी है । धरना नगर पालिका में अगस्त 2015 से लेकर आज तक भ्रष्टाचार , निर्माण कार्यो, एक लाख से कम एवं एक लाख से अधिक की तमाम खरीद फरोस्त , तमाम विकास कार्य, पट्टे बनवाने में भारी भ्रष्टाचार ,फर्जीवाड़ा जाँच की टीम गठित कर जाँच करवाने को लेकर लगातार धरना चल रहा है । लाभचंद सोनी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही जिला कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने ईओ को निर्देश दिए थे कि सभी नकलें देवें लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी नकलें नहीं मिली है । सोनी ने प्रशासन को अवगत करवाते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनकी माँग पूरी करें नहीं तो मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा । अभी तक के प्रशासन ने किसी प्रकार का कोई संज्ञान नहीं लिया है । अधिशासी अधिकारी, जेएईएन सब एसी के चेंबर में मस्त है । वही धरने पर अधिकारी आने से कतराते हैं एवं कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता , प्रतिनिधि, नेतागण धरने से दूरी बनाए हुए हैं । पता नहीं उनको किस बात का डर सता रहा है । धरने को लगातार अपार जन समर्थन कस्बे के आमजन के द्वारा मिल रहा है । इस अवसर पर पार्षद ताराचंद वाल्मीकि, विनोद खंडोलिया, पार्षद राहुल सैनी, महावीर सोनी , गोपाल सोनी, पोकरमल प्रजापत, कन्हैयालाल भाटी, गिरधारी नाथ, मनोज नाथ , छोटू लाल सोनी, किसनाराम जाट , मदनलाल आचार्य , सांवरमल मेघवाल, बाबूलाल मीणा , शरीफ, विनोद अग्रवाल हनुमान माल भार्गव , अनिल बैद, चिरंजीलाल, मोहम्मद फारूक, रमजान ,गंगाराम मेघवाल सहित सैकड़ो लोगों ने धरने पर आकर रजिस्टर में हस्ताक्षर कर समर्थन दिया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur