Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News: कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान की बैठक, सुभाष चौपड़ा ने की चर्चा

,

Churu News: कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान की बैठक, सुभाष चौपड़ा ने की चर्चा

चूरू, चूरू जिला मुख्यालय पर कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक मंडेलिया हाउस में आयोजित हुई।
बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी प्रभारी सुभाष चौपड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की दिशा और एकजुटता पर चर्चा की।


कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

सुभाष चौपड़ा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यह अभियान कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए शुरू किया है।
उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी में कार्यकर्ताओं की राय और भावनाएं सर्वोपरि हैं। आपसी एकजुटता से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।”


भाजपा पर साधा निशाना

चौपड़ा ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाकर भाईचारा खत्म करना चाहती है, लेकिन देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में सद्भाव और एकता का संदेश फैलाएं।


रफीक मंडेलिया को मिली अधिकृत जिम्मेदारी

बैठक में कार्यकर्ताओं ने चूरू विधानसभा क्षेत्र की राय के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया को अधिकृत किया।
इस निर्णय का वाचन पूर्व उप जिला प्रमुख सोहन मेघवाल ने किया।
रफीक मंडेलिया ने कहा कि “आप अपनी व्यक्तिगत राय सीधे प्रभारी से भी साझा कर सकते हैं, लेकिन पार्टी आलाकमान का निर्णय ही अंतिम और सभी को स्वीकार्य होगा।


वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बुडानिया, प्रदेश प्रभारी डॉ. राजेंद्र मुण्ड और रामनिवास बीडोदी,
जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, पीसीसी सचिव रियाजत खान,
शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर और देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


संचालन और आयोजन

कार्यक्रम का संचालन जमील चौहान (अग्रिम संगठन प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष) ने किया।
बैठक में पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पायल सैनी, धर्मेंद्र बुडानिया, कमला पुनिया, संजय दीक्षित, अबरार खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur