Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में कांग्रेस का प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका

,

Churu News : चूरू में कांग्रेस का प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका

Congress workers protesting LPG price hike in Churu city

रसोई गैस की कीमतों और किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
चूरू रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूरू में विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।

गैस की कीमतें वापस लेने की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने और कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई सुचारू करने की मांग उठाई।

कार्यकर्ताओं ने “सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र मोदी भी गायब” जैसे नारे लगाकर विरोध जताया।

विधायक मनोज मेघवाल ने सरकार पर साधा निशाना

इस मौके पर विधायक मनोज मेघवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि युद्ध जैसे हालात के बीच सरकार ने कंपनियों के सामने झुकते हुए रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दी हैं

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति भी पूरी तरह विफल हो गई है, जिससे भारत के मित्र देशों से संपर्क कमजोर हुए हैं।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बजरंग सेन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, शहर अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा, विद्याधर बेनीवाल, अमित मारोठिया, महिला अध्यक्ष सुनीता रावतानी, कन्हैयालाल माली, मदनलाल सोनी, हितेश जाखड़, प्रमिला राठी, विद्याप्रकाश बागरेचा, इकबाल खान, युनुस खान, फारूख भुट्टा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा पार्षद एडवोकेट सलीम खान, आसिफ नासवान, इस्माइल खान, लियाकत खान, जाकिर क्याल, अमजद खान, बंटी लाखन, अजय ढेनवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।