Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी की गौरव यात्रा निकाली

,

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी की गौरव यात्रा निकाली

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ]अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। सूर्य सिनेमा से शुरू हुई गौरव यात्रा आठ किलोमीटर का सफर तय करके गांव लूंछ तक पहुंची। कांग्रेस नेता भंवरलाल पुजारी, पूसाराम गोदारा के निर्देशन में निकाली गई तिरंगा यात्रा शुक्रवार की शाम चार बजे सूर्य सिनेमा से रवाना हुई। देश भक्ति तरानों के बीच निकली इस यात्रा में कांग्रेसजनों ने हाथों में तिरंगा लिए हुए चल रहे थे। इस दौरान ढप्प मंडली भी यात्रा में अपनी प्रस्तुतियां देते हुए साथ चल रही थी तथा स्काउट्स ने अपना सहयोग प्रदान किया। यात्रा में कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया, इंद्रराज खीचड़, हरिप्रकाश इंदौरिया, नरेश गोदारा, अरविंद चाकलान, रामवीरसिंह राईका, भानीराम मेघवाल, गिरधारीलाल बांगड़वा, मनफूल टांडी, वेदप्रकाश पंवार, सुशील गौड़, रामनारायण व्यास, प्रेम शर्मा, जसकरण गौड़, महेंद्र सैनी, कल्याणसिंह शेखावत, अनिल सियोता, राजेंद्र बबेरवाल, निरंजन ताम्रायत, केडी पठान, भंवरलाल जसैल, सुखाराम कड़ेला, ओमप्रकाश पारीक, साबु तेली, सत्तार चेजारा सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। लूंछ गांव पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur