Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News – संविधान बचाओ रैली की सफलता पर मंडेलिया ने जताया आभार

,

Churu News – संविधान बचाओ रैली की सफलता पर मंडेलिया ने जताया आभार

चूरू में आयोजित “संविधान बचाओ रैली” को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

रैली के मुख्य आयोजक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने रैली की सफलता का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम भावना और मेहनत को दिया।


मंडेलिया बोले: “मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर था पूरा भरोसा”

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सह प्रभारी चिरंजीव राव जैसे वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत करने के लिए मंडेलिया ने समस्त कांग्रेसजनों का आभार जताया।

उन्होंने कहा,

“मुझे विश्वास था कि इस भीषण गर्मी में भी कांग्रेस कार्यकर्ता अपना दमखम दिखाएंगे, और आप सबने वह कर दिखाया।”


रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेस नेता

इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविंद महानसरिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, शहर अध्यक्ष असलम खोखर, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, धर्मेन्द्र बुडानिया, कमला पुनिया, रामप्रताप कांटिवाल, शिवकुमार शर्मा, श्रवण बसेर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


युवा कांग्रेस और पार्षदों को मिला विशेष धन्यवाद

किशोर धांधू और असलम खोखर ने युवा कांग्रेस, पार्षदों और ग्रामीण क्षेत्रों के जुझारू कार्यकर्ताओं जैसे फुलचंद मुन्दडिया, विनोद खटीक, बुल्लेशाह, असलम खा अखाण, मनीराम कडवासरा, शाहरूख खान आदि का विशेष आभार प्रकट किया।