चूरू, राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सूचना केंद्र में मंगलवार को वर्चुअल हियरिंग्स एंड डिजिटल एक्सेस टू कंज्युमर जस्टिस विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि महाविद्यालय के प्राचार्य एस. के. सैनी ने उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। मानवाधिकार एवं उपभोक्ता संरक्षण समिति के महामंत्री धन्नाराम सैनी द्वारा उपभोक्ताओं को डिजीटल फ्रॉड से बचने व उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक रहने के संबंध में जानकारी दी गई। जिला विधिक प्राधिकरण के अधिवक्ता प्रकाश वर्मा ने प्राधिकरण की क्रियाविधि से उपभोक्ताओं को अवगत करवाया। अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह द्वारा उपभोक्ताओं को ऑनलाईन परिवाद दर्ज करने वाले एप व टॉल फ्री नम्बर, हैल्पलाईन नंबर की जानकारी दी। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अधिवक्ता किशन भाटी, प्रियंका एवं सद्दाम हुसैन ने भी उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों की जानकारी दी। जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी अंशु तिवाड़ी के द्वारा कार्यक्रम में आगन्तुकोंं का स्वागत किया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / डिजीटल फ्रॉड से बचने के लिए जागरुक रहें उपभोक्ता
डिजीटल फ्रॉड से बचने के लिए जागरुक रहें उपभोक्ता




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।