Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कर्नल मुकेश शर्मा को चूरू का अतिरिक्त कार्यभार

कर्नल मुकेश शर्मा को चूरू का अतिरिक्त कार्यभार

चूरू के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजवीर सिंह चौधरी आगामी 10 अगस्त तक अवकाश पर होने के कारण बीकानेर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुकेश शर्मा को चूरू का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले की समस्त शहीद वीरांगनाओं, पूर्व सैनिकों व आश्रितों से कहा है कि सैनिक कल्याण कार्यालय से संबंधित कार्य के लिए आवश्यक कागजात लेकर प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को चूरू कार्यालय में उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते है। उन्होंने कहा है कि कर्नल मुकेश शर्मा (बीकानेर) सप्ताह में दो दिवस गुरुवार व शुक्रवार को चूरू कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur